सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   progress of development and construction works reviewed in Bemetara today

बेमेतरा में कलेक्टर की सख्ती: काम में देरी पर ठेकेदारों-अधिकारियों को चेतावनी, नोटिस भेजने से पहले ये निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा जिले में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में निर्माण एजेंसियों, ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी।

progress of development and construction works reviewed in Bemetara today
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा जिले में बुधवार को विकास व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने तय समय-सीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

Trending Videos


यह समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभाग के अधिकारियों से परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। नगरीय निकाय, छत्तीसगढ़ मेडिकल सेवा निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से जुड़े अधिकारी भी शामिल हुए। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान कई लंबित कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने तय समय-सीमा के बाद भी अधूरी पड़ी परियोजनाओं की सूची तलब की। संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने यादृच्छिक नमूनाकरण और प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने को कहा। जिन कार्यों का भौतिक सत्यापन हो चुका है, उनके भुगतान में अनावश्यक देरी न करने का निर्देश दिया गया। इससे निर्माण कार्यों की गति बनी रहेगी।

कलेक्टर ने मानसून से पहले जरूरी कार्य पूरे करने पर भी जोर दिया। उन्होंने नाली निर्माण, सड़क मरम्मत और पुलिया निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। इन कार्यों को बारिश शुरू होने से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। यह कदम आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed