फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   BJP authorized candidates won both the posts of District President and Vice President Kalpana Yogesh Tiwari be

Bemetara: जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जीते, कल्पना योगेश तिवारी बनीं अध्यक्ष

Wed, 05 Mar 2025 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Mar 2025 06:53 PM IST
सार

आज बुधवार को बेमेतरा जिला पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इन दोनों पद में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। अध्यक्ष पद के लिए कल्पना योगेश तिवारी ने बाजी मारी है।

विज्ञापन
BJP authorized candidates won both the posts of District President and Vice President Kalpana Yogesh Tiwari be
जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों में भाजपा का कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बुधवार को बेमेतरा जिला पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इन दोनों पद में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। अध्यक्ष पद के लिए कल्पना योगेश तिवारी ने बाजी मारी है। यहां के जिपं में कुल 14 क्षेत्र है, जिसमें 7 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी, 4 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी व तीन में निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए थे। आज बुधवार को इन्हीं जिपं सदस्य ने अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग किया है। यहां अध्यक्ष पद के लिए महिला आरक्षित है। भाजपा की ओर से कल्पना योगेश तिवारी व कांग्रेस से शशिप्रभा गायकवाड़ चुनावी मैदान में थी। चुनाव में 14 वोट पड़े, जिसमें 10वोट भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी व मात्र चार वोट कांग्रेस से शशिप्रभा गायकवाड़ को मिला। इस तरह कल्पना ने यह चुनाव जीत लिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि कल्पना योगेश तिवारी जिपं क्षेत्र क्रमांक 14 बेरलाकला से जीतकर आई है। इस क्षेत्र में हुए चुनाव में 5प्रत्याशी थे। 32 हजार 578 वोट डाले गए। पहले स्थान पर कल्पना योगेश तिवारी को 21 हजार 831 व दूसरे स्थान पर नेतराम निषाद को 3 हजार 537  वोट मिले। खास बात यह है कि पूरे प्रदेश में कल्पना ने जिपं चुनाव में सबसे ज्यादा वोट से जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है। कल्पना तिवारी के पति योगेश तिवारी भाजपा के नेता है। वहीं,उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी खुशबु गोविंद वर्मा को 10 व उनकी प्रतिद्वंदी सुशीला जोशी को चार वोट मिले। इस तरह खुशबु गोविंद वर्मा ने उपाध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed