फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   BJP leaders gheraoed municipal office in Bemetara submitted a memorandum regarding several demands in Bemetara

Bemetara: बेमेतरा में भाजपा नेताओं ने नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव, कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Fri, 21 Jun 2024 06:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Jun 2024 06:55 PM IST
सार

पूर्व बेमेतरा विधायक अवधेश चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा के अगुवाई में पालिका कार्यालय का घेराव किया गया। 

विज्ञापन
BJP leaders gheraoed municipal office in Bemetara submitted a memorandum regarding several demands in Bemetara
भाजपा नेताओं ने पालिका कार्यालय का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शुक्रवार को बेमेतरा शहर में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन नगर पालिका बेमेतरा के खिलाफ था। दरअसल, नगर पालिका बेमेतरा  में कई विकास कार्य रूके हुए हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहीं कारण है पूर्व बेमेतरा विधायक अवधेश चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा के अगुवाई में पालिका कार्यालय का घेराव किया गया। 

विज्ञापन

 

नगर पालिका बेमेतरा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय सिन्हा ने बताया कि शहर के विकास कार्य को लेकर पालिका द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज भी शहर के कई घरों में पीने की पानी नहीं पहुंच पाई है, जबकि इसके लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। शहर में कई जगह पर निर्माण कार्य अधूरा पड़े हैं। इसमें समृद्धि बाजार, बस स्टैंड जैसे निर्माण कार्य अब तक पूरे नहीं हो सके।

विज्ञापन

 

स्थिति ऐसी है कि पालिका बाजार के कई दुकान आज तक नीलाम नहीं हो पाए है। शहर में बनाए गए गार्डन की साफ-सफाई नहीं हो पा रही । शहर की समस्या को लेकर लगातार मांग व निवेदन भी किया गया। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी को भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed