Bemetara Kand: 20 दिन बाद गांव में पहुंचे भाजपा विधायक दल के नेता, रमन सिंह ने बघेल सरकार को घेरा
बेमेतरा जिला में भुनेश्वर साहू की हत्या के 20 दिन बाद भाजपा विधायक की टीम गांव पहुंची। यहां विधायक दल के नेताओं ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला अंतर्गत साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में 8 अप्रैल को भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 20 दिन बाद गांव में भाजपा विधायक दल के नेता पहुंचे। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा समेत अन्य बड़े नेता शामिल हुए। ये सभी शुक्रवार को सबसे पहले दोपहर करीब 4 बजे बेमेतरा पहुंचे। यहां के विश्राम गृह में उन लोगों के परिजनों से मुलाकात की, जिन्हे बिरनपुर में अन्य आगजनी और दो लोगों के हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।
बेमेतरा में बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा
इन लोगों से विधायक दल के नेताओं ने वन-टू-वन चर्चा की। इसके बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे बिरनपुर के लिए रवाना हुए। इसे देखते हुए गांव में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गांव में केवल बड़े नेताओं को प्रवेश दिया है। ज्यादातर कार्यकर्ताओं को बिरनपुर के पास ही ग्राम कंतेली में रोका गया है। इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने स्व.भुनेश्वर साहू के परिजनों से चर्चा की।
रमन सिंह ने बघेल सरकार को घेरा
दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बिरनपुर रवाना होने से पहले रायपुर में पत्रकारों से चर्चा की और राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। विधायक दल की टीम के रवाना होने की जानकारी देते हुए कहा कि वहां से लगातार शिकायतें आ रही हैं। कार्यकताओं को नए-नए केस बनाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। एक प्रकार से पूरे दुर्ग, खैरागढ़, साजा और बेमेतरा में आतंक का वातावरण है।