{"_id":"66a3722978ab003bd008d21b","slug":"blast-case-in-gunpowder-factory-dna-report-of-eight-people-released-in-bemetara-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट मामला, आठ लोगों की डीएनए रिपोर्ट जारी, सात की घटना के दिन हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट मामला, आठ लोगों की डीएनए रिपोर्ट जारी, सात की घटना के दिन हो चुकी है मौत
Fri, 26 Jul 2024 03:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था। यह घटना बीते माह 25 मई को हुई थी। इस घटना में एक की मौत, 7 घायल हुए थे।
विज्ञापन
वर्तमान में इस फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था। यह घटना बीते माह 25 मई को हुई थी। इस घटना में एक की मौत, 7 घायल हुए थे। जिस यूनिट में यह हादसा हुआ वहां 8 श्रमिक काम कर रहे थे। ब्लास्ट के कारण यह भवन पूरी तरह से जमींदोज हो गया था। साथ ही इन 8 लोगों के चिथड़े उड़ गए थे। हादसे के बाद मौके पर मानव शरीर के अंग मिले थे, जिसकी डीएनए जांच कराई गई।
विज्ञापन
वर्तमान में पुलिस को डीएनए रिपोर्ट मिल गई है। इस रिपोर्ट में 8 में से 7 लोगों का डीएनए का मिलान कर लिया गया है। एक का डीएनए मिलान नहीं हो सका है। ऐसे में इस एक व्यक्ति के डीएनए मिलान को लेकर फिर से सैंपल भेजा जाएगा। एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि 7 लोगों का डीएनए रिपोर्ट मिल चुका है। बेरला थाना में सभी 7 लोगों का मर्ग कायम किया गया है। अब आगे की जांच बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कुश के माध्यम से अंतिम संस्कार किया
इधर, घटना के बाद जून माह में लापता हुए 8 श्रमिकों के परिजनों ने कुश के माध्यम से अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के बाद फैक्टरी प्रबंधन द्वारा लापता श्रमिकों के परिजन को 35-35 लाख रुपए राहत राशि दे दी गई है। इसके अलावा राज्य सरकार ने भी इन लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की राहत राशि दी है। स्पेशल ब्लास्ट कंपनी पिरदा के पदाधिकारी अवधेश जैन समेत अन्य के खिलाफ धारा 286,337,304,(ए) व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 9 बी व सी के तहत कंडरका पुलिस चौकी में मामला दर्ज है। ये कार्रवाई उप मुख्य विस्फोटक निरीक्षक पेट्रोलियम पदार्थ व एक्सप्लोसिव सुरक्षा संगठन केन्द्रीय सचिवालय भवन अटल नगर रायपुर की रिपोर्ट व मर्ग जांच मे आए तथ्य से किया गया।
विज्ञापन