फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bloody clash over farm boundary dispute in Jhaanki village 22 injured 13 arrested

बेमेतरा: झांकी गांव में खेत की मेड़ को लेकर विवाद पर खूनी संघर्ष, 22 घायल, 13 गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 07:20 PM IST
सार

बेमेतरा में नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झांकी में 7 जून शनिवार को खेत के मेड़ में मिट्टी डालने की बात को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि ये खूनी संघर्ष में बदल गया।

विज्ञापन
Bloody clash over farm boundary dispute in Jhaanki village 22 injured 13 arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झांकी में 7 जून शनिवार को खेत के मेड़ में मिट्टी डालने की बात को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि ये खूनी संघर्ष में बदल गया। इस विवाद के कारण 22 लोग घायल हुए थे। आज सोमवार को चार दिन बाद दोनों पक्ष के 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। दोनों पक्ष की ओर से नवागढ़ थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बलराम टंडन उम्र 38 वर्ष की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3), 115(2), 190,191(2), 191(3),109 (1) बीएनएस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


इस मामले में प्रतिपाल कुर्रे पिता रमेश कुर्रे, बिरेन्द्र कुमार कुर्रे पिता विष्णु  प्रसाद कुर्रे, व अन्य आरोपी सभी निवासी झांकी को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार रमेश कुर्रे उम्र 49 वर्ष की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3), 115(2), 190,191(2), 191(3),109 (1) बीएनएस दर्ज किया गया है। इस मामले में शैलेन्द्र पिता बलराम टंडन, अनिल बंजारे पिता दिलीप कुमार बंजारे, राजेश बंजारे पिता दिलीप कुमार बंजारे, जोगेश बंजारे पिता पेखन बंजारे, घनश्याम बंजारे पिता पेखन बंजारे, कैलाश बंजारे पिता लैनुदास, ज्ञानी बंजारे पिता कैलाश बंजारे, सूरज टंडन पिता रमेश टंडन, रामकुमार टंडन पिता दशरथ लाल टंडन, पेखन बंजारे पिता चैनु बंजारे सभी निवासी झांकी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed