{"_id":"67c92402b45dffcdaf046781","slug":"case-filed-against-28-account-holders-who-rented-their-bank-accounts-to-a-fraudster-in-bemetara-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: साइबर ठगी... बेमेतरा में ठग को बैंक खाता किराए में देने वाले 28 खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: साइबर ठगी... बेमेतरा में ठग को बैंक खाता किराए में देने वाले 28 खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 06 Mar 2025 09:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेरेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेरेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 06 Mar 2025 09:56 AM IST
सार
बेमेतरा पुलिस टीम ने साइबर ठगी के लिए किराए पर खाता देने वाले 28 खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि इनके खातों से साइबर ठगी की 5 लाख 4 हजार रुपये से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा पुलिस टीम ने साइबर ठगी के लिए किराए पर खाता देने वाले 28 खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि इनके खातों से साइबर ठगी की 5 लाख 4 हजार रुपये से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है। साइबर टीम को जांच के दौरान खातों से ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही साइबर ठगी की राशि का ट्रांजेक्शन होना पाया गया।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों के अकांउट की जांच में पाया गया कि कुल 28 बैंक खाताधारकों के खाते में साइबर धोखाधड़ी की राशि मिली है। अलग-अलग खातें में करीब 5 लाख 4 हजार रुपये से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है। ऐसे 28 खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए बेमेतरा पुलिस ने लोगों से अपील कर कहा कि बैंक खाता खोलते समय पूरी सतर्कता बरतें। किसी दलाल या अज्ञात व्यक्ति पर निर्भर न रहें व लालच में आकर अपना बैंक खाता किराए पर न दें। यादि आपके खाते में अचानक पैसा आता है और वह पैसा कहां से आया, इसकी जानकारी आपको नहीं है, जो पैसा आपके खाते में आया है, अगर वह आपका नहीं है तो तत्काल अपने बैंक खाता शाखा में संपर्क कर जानकारी दें और भविष्य में आने वाली समस्या से बचें।
विज्ञापन