फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   centre head appointed for exam was missing DEO suspended him collector inspected in Bemetara

Bemetara: परीक्षा के लिए नियुक्त केन्द्राध्यक्ष रहा गायब, डीईओ ने किया सस्पेंड, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Mon, 17 Mar 2025 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Mar 2025 08:07 PM IST
सार

शासकीय प्राथमिक शाला परपोड़ी के प्रधान पाठक त्रिलोचन दिवाकर को शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बगडुमार में आयोजित कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
 

विज्ञापन
centre head appointed for exam was missing DEO suspended him collector inspected in Bemetara
कलेक्टर ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में करीब 14 साल बाद कक्षा 5-8वीं की परीक्षा बोर्ड के तर्ज पर ली जाएगी। आज सोमवार से कक्षा 5वीं की परीक्षा शुरू हुई है। वहीं, कल मंगलवार को 8वीं कक्षा की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के पहले दिन बेमेतरा जिले में एक प्रधान पाठक की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। इस लापरवाही के कारण डीईओ ने प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, शासकीय प्राथमिक शाला परपोड़ी के प्रधान पाठक त्रिलोचन दिवाकर को शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बगडुमार में आयोजित कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लेकिन, वे परीक्षा के दिन बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन


संकुल प्राचार्य व संकुल समन्वयक परपोड़ी द्वारा कई बार फोन पर संपर्क किया गया। उनका मोबाइल बंद पाया गया। इसके बाद परीक्षा संचालन के लिए संकुल प्राचार्य अजय सिंह ठाकुर को अस्थायी केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया। डीईओ ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए त्रिलोचन दिवाकर को सस्पेंड किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य से बिना सूचना अनुपस्थित रहना उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। त्रिलोचन दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय बेरला निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


इस दौरान वे नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता के पात्र होंगे। बता देँ कि आज सोमवार को कक्षा 5वीं के गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 858 केन्द्र में परीक्षा हुई है। इसमें कुल पंजीकृत 15 हजार 750 विद्यार्थी में से 15 हजार 283 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 437 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड की तर्ज पर हो रहे इस परीक्षा को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्राथमिक शाला देवकर, मोहभट्टा रोड, बेमेतरा का निरीक्षण किया गया। सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान नकल के प्रकरण नहीं बने है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed