फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Chhattisgarh Blast News: Blast At An Explosive Gunpowder Factory In Bemetara, Many People Died Injured

Chhattisgarh Blast: सबसे बड़ी बारूद फैक्टरी में जोरदार धमाका, दस लोगों की मौत की खबर; कई लोग मलबे में दबे

Sat, 25 May 2024 03:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 May 2024 03:14 PM IST
सार

Chhattisgarh Gunpowder Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी गांव में स्थित सबसे बड़ी बारूद फैक्टरी में शनिवार को सुबह-सुबह जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। मलबे में भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Blast News: Blast At An Explosive Gunpowder Factory In Bemetara, Many People Died Injured
bemetara blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को बड़ा घटना हुई। यहां बेरला के बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। धमाके में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन की टीम रेक्स्यू कर रही है। दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। घटना आज सुबह की है। बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इससे आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। उधर, घटना के तीन घंटे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

वहीं रायपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती कराया गया है। बेमेतरा कलेक्टर ने बताया कि मौके पर एसडीएम पहुंचे हैं कुल कितने लोग घायल हुए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं। कंपनी में बारूद का काम होता था। ब्लॉस्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। वहीं फैक्टरी का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे हैं। कुछ लोग मलबा में दबे होने की आशंका है। 

अमर उजाला से बातचीत में बेरला एसडीएम पिंकी मनहर ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया है। इनमें एक की मौत हो गई है। छह का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्य जारी है। एसडीएम ने आधिकारिक तौर पर आठ लोगों के मौत की पुष्टि की है, रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही बता पाएंगे कुल कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं।
 

हादसे का कारण स्पष्ट नहीं- कलेक्टर 

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि हादसा का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम आ रही है। मलबे को हटाया जाएगा। फैक्टरी के मैनेजमेंट से चर्चा जारी है। फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूरों की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

 


 

भूपेश बघेल ने घटना पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले में बारूद फैक्टरी में हुए ब्लास्ट को लेकर सवाल उठाया है। पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बेमेतरा में बारूद फैक्टरी में हुए ब्लास्ट से 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि सूचना है कि तीन घंटे तक बचाव दल नहीं पहुंचा। शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करें और पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दें।
 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने घटना पर जताया दुख

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बेमेतरा में एक बारूद फैक्टरी में विस्फोट होने की जानकारी मिली है मैं प्रशासन के लोगों से लगातार संपर्क में हूं। प्रशासन की पूरी टीम घटनास्थल पर मौजूद है। दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। 
 

घटना पर दुख जताते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।
 

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Chhattisgarh Blast News: Blast At An Explosive Gunpowder Factory In Bemetara, Many People Died Injured
कलेक्टर से घटना के बारे में जानकारी लेते कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
घटना आज सुबह 7 से 8 बजे की बीच की है। बारूद फैक्टरी के एक हॉल में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है।यही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ब्लास्ट से पूरा हॉल तहस- नहस हो गया है। मौके पर शरीर के टुकड़े पड़े हैं। मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। कई मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। जो लोग घायल है, वे बारूद फैक्टरी परिसर में काम कर रहे थे। ब्लॉस्ट के बाद घायल हुए है।

 

सीएम साय ने दिए घटना की जांच के आदेश

Chhattisgarh Blast News: Blast At An Explosive Gunpowder Factory In Bemetara, Many People Died Injured
ब्लास्ट के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सीएम साय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दिया गया है। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed