सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   CM participated in Guru Ghasidas Jayanti celebrations

Bemetra: गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम, 165 करोड़ रुपये के विकास कार्य की दी सौगात

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम विष्णुदेव साय ने 40 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजना के स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास कार्य को लेकर काम किया जा रहा है। 

CM participated in Guru Ghasidas Jayanti celebrations
सीएम साय ने करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रविवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ में तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह व राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस समापन कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्थानीय नवागढ़ विधायक व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल समेत अन्य नेता मौजूद थे। 

Trending Videos


समापन समारोह में लगभग 165 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। पंथी और लोककला महोत्सव के विजय दलों को पुरस्कृत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने 40 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजना के स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास कार्य को लेकर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है। हमारी सरकार प्रदेश के अंतिम लोगों तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संत शिरोमणि गुरु घासीदास ने समाज में व्याप्त जाति-पाति, ऊंच-नीच, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का कार्य किया। सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाते हुए मानवता को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ की पावन भूमि गिरौदपुरी में अवतरित बाबा गुरु घासीदास का दर्शन आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहा है। वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। नवागढ़ में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed