बेमेतरा : ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होंगे सीएम, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात
बेमेतरा जिले के नवागढ़ में राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता व गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 का आयोजन जारी है। ये बीते दो दिनों चल रहा है। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन स्थानीय नवागढ़ विधायक व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल शामिल हो रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के नवागढ़ में राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता व गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 का आयोजन जारी है। ये बीते दो दिनों चल रहा है। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन स्थानीय नवागढ़ विधायक व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल शामिल हो रहे। यहां पूरे प्रदेश के विभिन्न टीम हिस्सा ले रही है। पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास के सतनाम, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को बताया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपरा और आस्था का यह आयोजन प्रेरणादायी हो रहा। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय भी शामिल होने वाले है। उनके प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के 44 विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्य किया जाएगा।
इसमें स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, जल संसाधन, ग्रामीण एवं नगरीय अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य, सड़क, जल संसाधन, ग्रामीण व नगरीय अधोसंरचना के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में यह एक निर्णायक पहल है। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी, विकास कार्य में गति आएगी व नवागढ़ समेत बेमेतरा जिले की आर्थिक, सामाजिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी।