फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   CM Vishnudev Sai arrived on Bemetara tour gave gift of development works worth Rs 209 crore in Bemetara

Bemetara: बेमेतरा दौरे पर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, 209 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

Sat, 21 Dec 2024 06:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Dec 2024 06:06 PM IST
सार

आज शनिवार को सीएम विष्णुदेव साय बेमेतरा जिले के नवागढ़ में पहुंचे हुए थे। उन्होंने नवागढ़ में आयोजित संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती समारोह व राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य कार्यक्रम में शिरकत की।

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai arrived on Bemetara tour gave gift of development works worth Rs 209 crore in Bemetara
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शनिवार को सीएम विष्णुदेव साय बेमेतरा जिले के नवागढ़ में पहुंचे हुए थे। उन्होंने नवागढ़ में आयोजित संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती समारोह व राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही 209 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न पंथी नर्तक दल के शानदार, मनोरम पंथी नृत्य का आनंद लिया व पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान, समरसता का संदेश दिया। हमारी सरकार उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। 

विज्ञापन


इसी माह 13 दिसंबर को हमारी सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब मनाया गया। राज्य सरकार ने पीएम नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है। हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास की स्वीकृति दी गई। धान के दो साल के बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जा रही हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, नवागढ़ विधायक व प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन


इन कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण 
सीएम विष्णुदेव साय ने यहां 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रुपए के 74 विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया है। इनमें 47 करोड़ 44 लाख 81 हजार रुपए के 24 कार्य का भूमिपूजन व 161 करोड़ 67 लाख 76 हजार रुपए के 49 कार्य का लोकार्पण किया। इनमें पीएम ग्राम सड़क योजना की 5 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपए की चार सड़क, जलसंसाधन के 33 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए के 12 कार्य, चिकित्सा व स्वास्थ्य के 15 करोड़ 5 लाख 25 हजार रुपए के 3 कार्य का भूमि पूजन समेत अन्य कार्य शामिल है। कार्यक्रम के दौरान नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed