{"_id":"684417b2f841a1bac20b8d2c","slug":"dispute-between-two-parties-over-the-boundary-of-the-field-sticks-and-batons-were-used-fiercely-in-bemetara-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 22 लोग घायल, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 22 लोग घायल, तीन की हालत नाजुक
Sat, 07 Jun 2025 04:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 07 Jun 2025 04:13 PM IST
सार
बेमेतरा में आज शनिवार को जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के तहत ग्राम झांकी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में 22 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा में आज शनिवार को जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के तहत ग्राम झांकी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में 22 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विवाद का कारण एक खेत की मेड़ है। विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरा गांव दहशत में आ गया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
वहीं मामले की सूचना पाकर तहसीलदार सुमित देवांगन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इधर, विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। यहां पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है
विज्ञापन