फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Dispute over money transaction took life young man killed his own friend in Bemetara

Bemetara: रुपये के लेनदेन के विवाद ने ली जान, युवक ने अपने ही दोस्त की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Jul 2024 07:27 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का कारण रुपए का लेन देन रहा है। आरोपी ने अपने दोस्त की इसी कारण से हत्या कर दी।

विज्ञापन
Dispute over money transaction took life young man killed his own friend in Bemetara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का कारण रुपए का लेन देन रहा है। आरोपी ने अपने दोस्त की इसी कारण से हत्या कर दी। मामला बेरला थाना क्षेत्र का है। बेरला एसडीओपी तेजराम पटेल ने बताया कि कल मंगलवार 16 जुलाई को प्रार्थी चेतन यादव थाना बेरला में उपस्थित  होकर  रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रकाश डेली नीड्स के बगल के खाली प्लाट में इसके चाचा दिनेश यादव उर्फ दीनू का शव पड़ा हुआ है, जिसके सिर पर ईट से कई बार वार करने से हत्या हुई है। 

विज्ञापन


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बेरला में धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर जांच शुरू की गई।इस मामले में आज बुधवार 17 जुलाई को आरोपी ओम प्रकाश उर्फ रज्जू मंडावी पिता प्रेमलाल मंडावी उम्र 33 निवासी वार्ड  नंबर सात बेरला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ओम प्रकाश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह मृतक दिनेश यादव उर्फ दीनू को बीते 8-10 वर्षो से जानता है। दोनों के बीच पैसे का पुराना लेन-देन था है।
विज्ञापन


कल 16 जुलाई को वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। तभी दिनेश यादव आकर उससे अपने पुराने रुपए की मांग करने लगा। रज्जू द्वारा एक-दो बार मना करने पर जब दिनेश नहीं माना और लगातार रुपए की मांग करता रहा तो उसे गुस्से में आकर पास में रखे ईट से दिनेश पर हमला कर दिया, जिससे दिनेश जमीन पर गिर गया। आरोपी रज्जू ने कई बार दिनेश के सिर पर ईट से वार कर उसकी हत्या कर दी।  दिनेश की मौत हो गई तो रज्जू वहां से भाग गया। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed