फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   District administration on action mode action to remove hoardings of leaders started as soon as code of conduc

Bemetara: एक्शन मोड पर जिला प्रशासन, आचार संहिता लागू होते ही नेताओं के होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई शुरू

Wed, 22 Jan 2025 06:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Jan 2025 06:02 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी किया है। बेमेतरा जिले के सभी शहरी क्षेत्र व पंचायत क्षेत्र में चुनाव होने है।

विज्ञापन
District administration on action mode action to remove hoardings of leaders started as soon as code of conduc
होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी किया है। बेमेतरा जिले के सभी शहरी क्षेत्र व पंचायत क्षेत्र में चुनाव होने है। इसके साथ ही बेमेतरा जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई है। इस संहिता के तहत राजनीतिक दलों द्वारा शासकीय संपत्तियों पर लगाई गई प्रचार सामग्रियों जैसे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, और दीवार लेखन को हटाने निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का पालन सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर रणबीर शर्मा के आदेश पर जिले के सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्रवाई प्रारंभ का चुके है। 

विज्ञापन


आज बुधवार को जिले व बेमेतरा शहर में कई होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की गई। जिला पंचायत बेमेतरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अपने क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग्स व प्रचार सामग्री को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। इसके अलावा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका बेमेतरा ने नगर पालिका क्षेत्र में सभी गैरकानूनी प्रचार सामग्री को हटाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। जिले में सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत गठित दल इस कार्रवाई की नियमित निगरानी कर रहे हैं। इन दलों द्वारा प्रतिदिन की गई कार्रवाई का विवरण जिला कार्यालय में स्थापित शिकायत शाखा में प्रस्तुत किया जा रहा है। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी व विभाग मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा व उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे निर्वाचन नियम का पालन करें व  कहीं पर गैरकानूनी प्रचार सामग्री दिखाई दे तो जिला कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed