{"_id":"67fcdf60df9bb2a7f5096ea4","slug":"drunk-husband-kills-wife-attacks-her-on-the-head-with-an-iron-rod-dies-on-spot-in-bemetara-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: नशेड़ी पति ने की पत्नी की हत्या, लोहे की रॉड से सिर पर किया हमला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: नशेड़ी पति ने की पत्नी की हत्या, लोहे की रॉड से सिर पर किया हमला, मौके पर ही मौत
Mon, 14 Apr 2025 04:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 14 Apr 2025 04:55 PM IST
सार
आज सोमवार को बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की घर में हत्या कर दी। मामला पुलिस चौकी मारो का है।
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सोमवार को बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की घर में हत्या कर दी। मामला पुलिस चौकी मारो का है। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी पति प्रमोद कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं है। मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत मारो के वार्ड क्रमांक चार निवासी संदेही आरोपी प्रमोद कुर्रे नशेड़ी है,जो आए दिन अपनी पत्नी को नशे के हालत में मारपीट करता था।
विज्ञापन
कल रविवार देर रात करीब 10 से 12 बजे के बीच अपनी पत्नी ममता कुर्रे के साथ विवाद कर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी के ऊपर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इससे पत्नी ममता कुर्रे के सिर पर गंभीर चोट आई व मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। आज सोमवार की सुबह जब घर वालों की इस वारदात की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपी को दूसरे गांव से गिरफ्तार कर पुलिस चौकी लाया गया है, जहां संदेही आरोपी पति से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन