फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Food Minister conducted a survey by visiting the homes of beneficiaries

पीएम आवास योजना 2.0: मोर दुआर-साय सरकार महाभियान शुरू, खाद्य मंत्री ने हितग्राहियों के घर पहुंचकर किया सर्वे

Wed, 16 Apr 2025 08:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 08:43 PM IST
सार

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत खाद्य मंत्री ने हितग्राहियों के घर पहुंचकर सर्वे किया है। 15 से 30 अप्रैल तक मोर दुआर-साय सरकार महाभियान चलेगा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने घर के संबंध में जानकारी ली। 

विज्ञापन
Food Minister conducted a survey by visiting the homes of beneficiaries
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने घर के संबंध में जानकारी ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक व प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आज बुधवार को ग्राम पंचायत नादघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए मोर दुआर-साय सरकार के तहत हितग्राही कृष्णा बाई व मुनिया यादव के घर पहुंचकर स्वयं सर्वेक्षण किया।

विज्ञापन


मंत्री बघेल ने दोनों हितग्राही के घर संबंधित जानकारी ली। साथ दोनों हितग्राहियों ने कहा कि उनका परिवार वर्षों से पक्के मकान का सपना देख रहा था, जो अब इस योजना के तहत पूरा होता नजर आ रहा है। मंत्री बघेल ने ‘आवास प्लस 2024 (2.0)’ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को पक्का और सुरक्षित घर प्रदान करना है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद को योजना का लाभ मिले। सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार बिना पक्के मकान के न रहे। सर्वेक्षण के माध्यम से जो भी पात्र परिवार सामने आएंगे, उन्हें जल्द योजना में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत बेमेतरा के सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल, एसडीएम दिव्या पोटाई समेत ग्रामीण उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चरण में होगा सर्वे 
मालूम हो कि बीते 15 अप्रैल को सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के ग्राम घाटपदमपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का शुभारंभ किया है। यह महाभियान तीन चरण में संचालित होगा। पहले चरण में 15 से 19 अप्रैल के बीच जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 20 से 28 अप्रैल तक सभी ग्राम में ग्राम सभाएं आयोजित कर घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 और 30 अप्रैल को सभी सर्वेक्षणों की पुष्टि, ग्राम सभा की स्वीकृति और सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed