फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   four minor accused of murder and robbery in Bemetara arrested

'जुर्म कबूल है': लूट और हत्या के चार आरोपी दबोचे: सभी निकले नाबालिग, पूछताछ में खुला राज

Wed, 26 Jun 2024 08:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Jun 2024 08:44 PM IST
सार

बेमेतरा में हत्या और लूटपाट के सभी आरोपी चार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।

विज्ञापन
four minor accused of murder and robbery in Bemetara arrested
पुलिस चौकी मारो थाना नांदगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में हुई लूट और हत्या मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी चार आरोपी नाबालिग हैं। मामला जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी मारो का है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार क्षत्री ने बताया कि बीते 17-18 जून की दरम्यानी रात मुंगेली निवासी दूजराम जायसवाल, महेतरु सिंह जगत व राघवेंद्र सिंह जगत धान बेचने भाटापारा मंडी अपने बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 1.30 बजे सेमरिया घाट शिवनाथ नदी पुल के ऊपर ग्राम अमलडीहा पहुंचे थे कि पीछे अमलडीहा तरफ से एक बाइक में चार अज्ञात व्यक्ति उनके वाहन के सामने आ गए। दुजराम के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल, पर्स और 4500 रुपये लूट लिए। राघवेंद्र सिंह जगत से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेतरू महेंद्र सिंह जगत के पेट में धारदार वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 341, 394, 397, 302 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


विवेचना दौरान पुलिस ने चार नाबालिग को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में इन लोगों को वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, चाकू, लूटा गया मोबाइल, पर्स को जब्त किया है। इन्हे किशोर न्याय बोर्ड बेमेतरा के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed