{"_id":"680269df978762e3da04db6f","slug":"gambling-was-going-on-in-the-field-police-raided-13-accused-arrested-1-44-lakh-rupees-seized-in-bemetara-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : खेत में चल रहा था जुआ का फड़, पुलिस ने मारा छापा, 13 आरोपी धरे गए, 1.44 लाख रुपए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : खेत में चल रहा था जुआ का फड़, पुलिस ने मारा छापा, 13 आरोपी धरे गए, 1.44 लाख रुपए जब्त
Fri, 18 Apr 2025 08:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 18 Apr 2025 08:34 PM IST
सार
बेमेतरा जिला पुलिस ने साजा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी-भरदा के बीच खेत में जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी व ताश की गड्डी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
13 जुआरी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिला पुलिस ने साजा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी-भरदा के बीच खेत में जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी व ताश की गड्डी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों पर जुआ एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुल 13 आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से एक लाख 44 हजार 220रुपए भी जब्त किया है।
विज्ञापन
थाना साजा प्रभारी एसआई राकेश साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोनपुरी-भरदा के बीच खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। मौके पर पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई किया है। इस दौरान 13 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके ज्यादातर आरोपी आसपास के क्षेत्र के रहने वाले है। वहीं, कुछ आरोपी पुलिस को आते देख भाग खड़े हुए है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन