फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Harassment accused absconded from custody SSP suspended station in charge and other policemen in Bemetara

बेमेतरा : कस्टडी से फरार दुष्कर्म का आरोपी, थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड

Sat, 24 May 2025 07:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 May 2025 07:46 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के पुलिस थाना थान-खम्हरिया क्षेत्र में पुलिस कस्टडी से एक दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किया है।

विज्ञापन
Harassment accused absconded from custody SSP suspended station in charge and other policemen in Bemetara
एसएसपी ने किया थाने का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के पुलिस थाना थान-खम्हरिया क्षेत्र में पुलिस कस्टडी से एक दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किया है। बेमेतरा एसडीओ द्वारा प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि आरोपी देवेन्द्र यादव पिता रामलाल यादव उम्र 32 साल निवासी देवरी थाना चंदनू जिला बेमेतरा की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई,जिसके कारण वह फरार हो गया। 

विज्ञापन


यह स्थिति संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की कर्तव्य के प्रति लापरवाही व संदिग्ध आचरण को दर्शाती है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रामकृष्ण साहू ने थान-खम्हरिया थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक भानू प्रताप पटेल, प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद साहू, आरक्षक कुसुम लाल कोसले व आरक्षक गौकरण मंडावी को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पुलिसकर्मी को रक्षित केंद्र बेमेतरा में अटैच किया है।एसएसपी रामकृष्ण साहू ने स्पष्ट किया कि पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। 
विज्ञापन


इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी देवेन्द्र यादव के खिलाफ अलग से भारतीय न्याय सहिता की धारा 262 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। लगातार प्रयास के बावजूद अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसएसपी ने आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपए इनामी राशि की घोषणा किया है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में एसएसपी बेमेतरा के मोबाइल नंबर 94791-90088, एएसपी बेमेतरा के मोबाइल नंबर 94791-91400, एसडीओपी बेमेतरा 94791-91401 व थाना प्रभारी थान-खम्हरिया के मोबाइल नंबर 94791-92035में संपर्क कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed