फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Harassment accused who escaped from police custody was caught Devendra Yadav was sent back to jail in Bemetara

बेमेतरा : पुलिस कस्टडी से फरार दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया, देवेन्द्र यादव को वापस भेजा गया जेल

Sun, 25 May 2025 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 May 2025 04:47 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के पुलिस थाना थान-खम्हरिया में कस्टडी से  दुष्कर्म का आरोपी देवेन्द्र यादव पिता रामलाल यादव उम्र 32 फरार हो गया था। ये आरोपी 23 मई की रात को पुलिस थाना से फरार हुआ था।

विज्ञापन
Harassment accused who escaped from police custody was caught Devendra Yadav was sent back to jail in Bemetara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के पुलिस थाना थान-खम्हरिया में कस्टडी से  दुष्कर्म का आरोपी देवेन्द्र यादव पिता रामलाल यादव उम्र 32 फरार हो गया था। ये आरोपी 23 मई की रात को पुलिस थाना से फरार हुआ था। इस आरोपी को पकड़ने के लिए एसएसपी ने जिले के सभी पुलिसकर्मी को निर्देश दिए थे। साथ ही आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपए इनामी राशि की घोषणा की थी। आज रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना नवागढ़ व चंदनू पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने निवास ग्राम देवरी आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी को 5 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा किया है।

विज्ञापन


इस तरह फरार हुआ था आरोपी  
आरोपी देवेन्द्र यादव के खिलाफ थान-खम्हरिया थाना में धारा 137(2), 64(1), 64(2)(m) BNS व 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस गंभीर अपराध के कारण आरोपी को 22 मई की रात हथकड़ी लगाकर थाना में रखा गया। वह रात दो बजे तक जग रहा था। दो बजे के बाद पुलिसकर्मी को चकमा देकर भाग गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 262-BNS के तहत मामला दर्ज किया। वहीं, पुलिसकर्मी की लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने इस थाना के प्रभारी रहे टीआई चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक भानू प्रताप पटेल, प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद साहू, आरक्षक कुसुम लाल कोसले व आरक्षक गौकरण मंडावी को सस्पेंड किया है। इन सभी पुलिसकर्मी को रक्षित केंद्र बेमेतरा में अटैच किया गया है। वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक द्वारिका देशलहरे को थाना खम्हरिया का प्रभार सौंपा गया है। वे आगामी आदेश तक इस थाने के प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed