फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Heavy truck hits bike grandfather and grandson die grandmother in critical condition in Bemetara

Bemetara: हाईवा ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दादा और पोते की मौत, दादी की हालत गंभीर

Sun, 01 Jun 2025 04:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Jun 2025 04:17 PM IST
सार

आज रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह 7.30बजे खैरागढ़ जिले में गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग पर हुआ है।

विज्ञापन
Heavy truck hits bike grandfather and grandson die grandmother in critical condition in Bemetara
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह 7.30बजे खैरागढ़ जिले में गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग पर हुआ है। भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला (दादी) गंभीर रूप से घायल हुई है। मिली जानकारी अनुसार गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरही नदी पुल के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर, उनकी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोता डिकेश निर्मलकर लमरा गांव में अपनी बेटी के घर आए हुए थे। रविवार सुबह तीनों बाइक से अपने गांव पदमी लौट रहे थे। जैसे ही वे सुरही नदी पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि परमेश्वर निर्मलकर उम्र 45व उनके पोते डिकेश उम्र 10की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि इंद्राणी निर्मलकर उम्र 40गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed