{"_id":"694bd4e4b62407220a08347f","slug":"husband-kills-wife-and-then-commits-suicide-by-hanging-the-reason-is-unknown-police-are-investigating-in-bemet-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: पत्नी की हत्या फिर फांसी लगाकर पति ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात,जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: पत्नी की हत्या फिर फांसी लगाकर पति ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात,जांच में जुटी पुलिस
Wed, 24 Dec 2025 06:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:34 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में आज बुधवार को पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति ने सबसे पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या किया है। हालांकि, इस वारदात का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में आज बुधवार को पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति ने सबसे पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या किया है। हालांकि, इस वारदात का कारण अज्ञात है। वर्तमान में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है। मामला देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम सलधा (मंजगांव) का है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सलिक साहू ने अपने ही घर में पत्नी सावित्री साहू की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद पति घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत पहुंचा,जहां एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी। इस दंपति के कोई बच्चे नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन