फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Illegal liquor worth Rs 1.56 lakh seized from a house was being planned to be consumed during elections in Bem

Bemetara: मकान से जब्त की गई 1.56 लाख रुपये की अवैध शराब, चुनाव में खपाने की थी तैयारी, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 02:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Feb 2025 02:55 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के आबकारी विभाग ने अवैध शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने एक घर से 1.56 लाख रुपये कीमत के शराब को जब्त किया है। ये शराब एमपी में निर्मित है, जिसे यहां लाया लाया गया था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Illegal liquor worth Rs 1.56 lakh seized from a house was being planned to be consumed during elections in Bem
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के आबकारी विभाग ने अवैध शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने एक घर से 1.56 लाख रुपये कीमत के शराब को जब्त किया है। ये शराब एमपी में निर्मित है, जिसे यहां लाया लाया गया था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त प्रमोद कुमार नेताम ने बताया कि जिले में पंचायत व निकाय चुनाव को आचार संहिता लागू है। 

विज्ञापन


इस दौरान अवैध शराब खपाए जाने की शिकायत मिल रही है। मुखबिर से सूचना मिली कि  करही वार्ड नं 12 में सनत खरे के रिहायशी मकान में शराब रखा हुआ है। मौके पर जाकर मकान की  तलाशी की गई। जांच तलाशी के दौरान आरोपी सनत खरे के घर से 1200 नग पाव प्रत्येक 180 ml -180ml भरी विदेशी शराब गोवा स्पेशल ,नान ड्यूटी पेड मध्यप्रदेश निर्मित कुल मात्रा 216 लीटर विदेशी गोवा स्पेशल शराब बरामद की गई। 
विज्ञापन


मौके पर बरामद शराब को जांच उपरांत सील बंद कर कब्जा में लिया गया है। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ विधिवत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर रिमांड मे लिया गया। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।जिला आबकारी विभाग ने आमजन को अवैध शराब संग्रहण व बेचने संबध मे शिकायत के लिए कार्यालय आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त -बेमेतरा के  फोन नंबर 7803036415 पर संपर्क करके शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed