फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Illegal liquor worth Rs 30 lakh seized in Bemetara liquor brought in a truck from Dewas MP

Bemetara: 30 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त, एमपी के देवास से ट्रक में लाई गई मदिरा, पूछताछ जारी

Thu, 06 Feb 2025 05:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Feb 2025 05:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आज गुरुवार को 30 लाख रुपए से अधिक की अवैध शराब जब्त की गई है। यह शराब एमपी के देवास से ट्रक में भरकर यहां लाया गया था।

विज्ञापन
Illegal liquor worth Rs 30 lakh seized in Bemetara liquor brought in a truck from Dewas MP
अवैध शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आज गुरुवार को 30 लाख रुपए से अधिक की अवैध शराब जब्त की गई है। यह शराब एमपी के देवास से ट्रक में भरकर यहां लाया गया था। यह कार्रवाई बेरला थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने 445 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। शराब की कीमत करीब 30 लाख 37 हजार रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एमपी के देवास जिले से अंग्रेजी शराब लेकर बेमेतरा आ रहे है। 

विज्ञापन


इसके बाद बेरला पुलिस व साइबर टीम ने जगह-जगह घेराबंदी कर वाहन की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने आयचर (ट्रक) वाहन से 445 पेटी अवैध शराब मिली। ये शराब एमपी की निर्मित है। ट्रक चालक व एक अन्य व्यक्ति से से पूछताछ जारी है। पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। वर्तमान में दस्तावेज प्रक्रिया चल रही है। एसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि यह कार्रवाई बेरला पुलिस ने किया है। मामले की जांच जारी है। शुरूआती जांच में शराब को एमपी से लाने की जानकारी मिली है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इस अवैध काम में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शराब को कहां से लेकर आया गया व इसे कहां पर खपाया जाना था, ये जानकारी ली जा रहीं है। इस मामले में जुड़े आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा।

विज्ञापन

 

इस मामले को लेकर आज गुरुवार देर शाम पुलिस ने खुलासा किया है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि आयसर ट्रक क्रमांक CG 04 PU 9647 में अवैध रूप से शराब भरकर परिवहन करते रायपुर से बेरला की ओर आ रहे थे। आयसर वाहन के आगे–आगे एक सफेद रंग का XUV वाहन क्रमांक CG 25 M 1025 में पायलेटिंग करते बेमेतरा निवासी अनिल वर्मा ऊर्फ बन्नू वर्मा आ रहा था। ट्रक में पशु आहार था। इसके बीच में शराब को रखा गया था। इस मामले में आरोपी ट्रक चालक योगेश मीणा पिता धर्म सिंह मीणा उम्र 26 निवासी मनोरा थाना हरणगांव जिला देवास (एमपी) व अनिल वर्मा ऊर्फ बन्नू पिता शंभू प्रसाद वर्मा उम्र 57 निवासी वार्ड नंबर तीन बेमेतरा को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एमपी से निर्मित शराब 456 पेटी (22 हजार 800 पौवा) गोवा अंग्रेजी शराब कीमत करीब 30 लाख 78 हजार रुपए, आयसर ट्रक वाहन कीमत 24 लाख रुपए, कार कीमत 8.50 लाख रुपए, पशु आहार 116 बोरी कीमत 23 हजार200 रुपए व दो नग मोबाइल कीमत 16 हजार रुपए, कुल जुमला रकम 63 लाख 67 हजार 200 रुपए को जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ बेरला थाना में 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल वर्मा के खिलाफ बेमेतरा जिले के थाना नवागढ़, बेमेतरा, राजनांदगांव में आबकारी एक्ट के कई अपराध दर्ज है। वर्ष 2021 में रायपुर के आबकारी विभाग की टीम द्वारा नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा स्थित फॉर्म हाउस में अवैध रूप से शराब व स्प्रीड का भंडारण करना पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed