फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Lok Sabha Elections 2024 Do vote show ink mark on your finger get discount in shopping

लोकसभा चुनाव 2024: जरूर करें मतदान, अंगुली पर दिखाएं स्याही का निशान, खरीदारी में पाएं छूट, कलेक्टर ने की बैठक

Fri, 03 May 2024 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 May 2024 06:05 PM IST
सार

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में शामिल बेमेतरा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा व नवागढ़ में आने वाले 7 मई को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Do vote show ink mark on your finger get discount in shopping
व्यापारियों के साथ कलेक्टर की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में शामिल बेमेतरा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा व नवागढ़ में आने वाले 7 मई को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने कलेक्टोरेट कार्यालय के दृष्टि सभाकक्ष में स्थानीय व्यापारी संघ के सदस्यों व  व्यापारियों की बैठक ली। 

विज्ञापन

 

कलेक्टर शर्मा ने बैठक में उपस्थित व्यापारियों से जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर व्यापारी संघ ने अंगुली पर अमिट स्याही दिखाने वाले मतदाताओं को चिन्हित दुकानदारों से खरीदारी, रेस्टोरेंट में डिस्काउंट देने की की बात कही। इस संबंध में आज ही व्यापारी संघ के और सदस्यों से चर्चा करेंगे और इसका प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को जानकारी देंगे। इसके अलावा बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल, छांव, बुजुर्ग मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी पंखा, सभी मतदान केंद्रों में पर्याप्त सुविधा रखी है। 7 मई को जिले के मतदाता अपने मतदान केन्द्र में वोट डाल सकते है। गौरतलब है कि बेमेतरा जिले में कुल 6.68 लाख मतदाता है। आने वाले 6 मई को जिले के सभी मतदान केन्द्र में पोलिंग पार्टी बेमेतरा से रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed