{"_id":"6832dfe72374d2ed180487ec","slug":"lunatic-attacked-a-young-man-with-a-sharp-weapon-he-died-on-the-spot-police-arrested-accused-in-bemetara-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : सनकी ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, मौके पर ही मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : सनकी ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, मौके पर ही मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sun, 25 May 2025 02:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 25 May 2025 02:58 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में आज रविवार को एक हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात जिले के संबलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम तेंदूआ का है। यहां एक सनकी युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में आज रविवार को एक हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात जिले के संबलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम तेंदूआ का है। यहां एक सनकी युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लोगों ने जब युवक की लाश देखी तब इस वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार आरोपी का नाम सुनील वर्मा उम्र 32 निवासी ग्राम तेंदूआ है। वहीं, मृतक का नाम देवराज वर्मा उम्र 18 है। ये दोनों कल रात 9 से 10 बजे के बीच एक साथ थे। इसी दौरान आरोपी सुनील वर्मा ने गाली गलौच करते हुए युवक के ऊपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
आज रविवार की सुबह करीब 6 बजे युवक का शव गांव के बाहर तेंदूआ-मुड़पार कच्ची सड़क के पास मिला। ग्रामीणों ने पुलिस का जानकारी दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं,आरोपी सुनील वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन