फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Man dies in a painful road accident unknown vehicle crushes bike rider father and son had gone for treatment i

बेमेतरा: दर्दनाक सड़क हादसे में शख्स की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, उपचार कराने गए थे पिता-पुत्र

Mon, 30 Jun 2025 02:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Jun 2025 02:18 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में एक सड़क हादसे में पिता की मौत व बेटा घायल है। यह हादसा ग्राम कंतेली में सिद्धी मंदिर जाने मोड़ के पास हुआ है। एक अज्ञात वाहन ने बाइक से घर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Man dies in a painful road accident unknown vehicle crushes bike rider father and son had gone for treatment i
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में एक सड़क हादसे में पिता की मौत व बेटा घायल है। यह हादसा ग्राम कंतेली में सिद्धी मंदिर जाने मोड़ के पास हुआ है। एक अज्ञात वाहन ने बाइक से घर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम भुरकी निवासी सतखोज कोशले पिता प्रभादास कोशले उम्र 33 अपने 12 वर्षीय लड़के लोकेश कोशले का स्वास्थ्य खराब होने से उपचार कराने बाइक क्रमांक MP 04 QQ 6670 में बेमेतरा आया थे। 

विज्ञापन


यहां से दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी ग्राम कंतेली में सिद्धी मंदिर जाने मोड़ के पास बेमेतरा से दुर्ग मेनरोड में पहुंचे थे कि पीछे बेमेतरा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन का चालक अपनी वाहन को रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर के बाद दोनों नीचे गिर गए। सतखोज कोशले का सिर वाहन के चक्का में दब जाने से कुचल गया था,जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे लोकेश कोशले के बाएं पैर में चोट लगी है। बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की तहत धारा 112, 183 व BNS की धारा 106(1), 125(a), 281 का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed