फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Mass marriage of 171 couples under Chief Minister Kanya Vivah Deputy CM Arun Saw also participated in Bemetara

Bemetara: मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 171 जोड़ों का सामूहिक विवाह, डिप्टी सीएम अरूण साव भी हुए शामिल

Sat, 29 Mar 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Mar 2025 07:20 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में आज शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 171 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम व बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिए।

विज्ञापन
Mass marriage of 171 couples under Chief Minister Kanya Vivah Deputy CM Arun Saw also participated in Bemetara
मुख्यमंत्री कन्या विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में आज शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 171 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम व बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिए। यह कार्यक्रम शहर के इंडोर स्टेडियम कंतेली में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए संबल प्रदान करने वाली है, जिससे समाज में बेटियों के विवाह में आने वाली कठिनाइयां कम होंगी। 

विज्ञापन


हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में यह योजना बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। विवाह व इलाज दो ऐसे बड़े खर्च हैं जिन्हें अब सरकार उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है। इस कार्यक्रम में बेमेतरा जिले से नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed