फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Minister Dayal Das Baghel reviewed development works said make an action plan drinking water supply in Bemetar

Bemetara: मंत्री दयाल दास बघेल ने विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा, बोले-पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए कार्य योजना

Wed, 26 Mar 2025 07:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 07:26 PM IST
सार

आज बुधवार को बेमेतरा जिले से नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ जनपद पंचायत सभागार में विभागीय अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की।

विज्ञापन
Minister Dayal Das Baghel reviewed development works said make an action plan drinking water supply in Bemetar
मंत्री दयाल दास बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बुधवार को बेमेतरा जिले से नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ जनपद पंचायत सभागार में विभागीय अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहें विभिन्न विकास कार्य व कामकाज की समीक्षा किया। उन्होंने फ्लैगशिप योजना और जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने व विभागीय अधिकारी को जिम्मेदारी के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इनकी मानिटरिंग भी करें। 

विज्ञापन


मंत्री बघेल ने कहा कि अधिकारी इस तरह कार्य करें कि शासन के प्रति जनता का विश्वास और सुदृढ़ हो। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि समाज के हर वर्ग के गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों की सुनवाई हो और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि राशन दुकानों पर समय पर राशन वितरण हो, किसी को परेशानी ना हो। गर्मी को देखते हुए आम जनता के लिए पेयजल की कार्य योजना बनाकर पूर्ति करें। 
विज्ञापन


कलेक्टर से कहा कि सरपंचों की बैठक लेकर जहां पेयजल संकट है उसे दूर करने के उपाय किए जाए। मंत्री श्री बघेल ने फसल चक्र परिवर्तन के लिए भी कृषि विभाग को निर्देश दिए है कि किसानों को इस दिशा में जागरूक कर कार्य योजना बनाई जाए। बैठक में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवागढ़ ब्लॉक में विभिन्न विभागीय योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों व योजनाओं की प्रगति की संक्षिप्त जानकारी दी। इस बैठक में अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल समेत सभी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed