{"_id":"66a649192a4fbd608c0fadac","slug":"mourning-in-kuan-village-three-people-died-due-to-leakage-of-poisonous-gas-in-bemetara-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआं गांव में मातम : जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की हुई थी मौत, अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्री बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआं गांव में मातम : जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की हुई थी मौत, अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्री बघेल
Sun, 28 Jul 2024 07:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:06 PM IST
सार
कल शनिवार को नवागढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम कुआं में तीन लोगों की मौत हो गई थी। ये तीनों लोग खेत के कुएं के पंप का सुधार करने नीचे उतरे थे। कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। इसी के चपेट में आने से इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मंत्री दयालदास बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल शनिवार को नवागढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम कुआं में तीन लोगों की मौत हो गई थी। ये तीनों लोग खेत के कुएं के पंप का सुधार करने नीचे उतरे थे। कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। इसी के चपेट में आने से इनकी मौत हो गई। आज रविवार को नवागढ़ के सरकारी अस्पताल में पीएम के शव को परिजनों को सौंपा गया। सभी मृतक का गृह ग्राम कुआं है।
विज्ञापन
गांव में शव का आज दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों लोग मौजूद थे। गांव में मातम का माहौल है। तीनों लोग कृषि संबंधित मजदूरी का काम करते थे। हादसे में आत्माराम साहू पिता परदेशी साहू उम्र 55 वर्ष, राकेश साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 25 वर्ष व रामकुमार ध्रुव पिता रामलाल उम्र 45 वर्ष की मौत हुई है।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में स्थानीय नवागढ़ विधायक व मंत्री दयालदास बघेल शामिल हुए। उन्होंने मृतक के परिवार के लोगों से मिलकर ढांढस बंधाया। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मामले में चंदनू थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। ताकि मौत का स्पष्ट कारण हो सके।
विज्ञापन