फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Murder of woman revealed she was murdered for pulling the ridge of field in Bemetra

Bemetra: महिला की हत्या का हुआ खुलासा, खेत की मेड़ खींचने को लेकर किया था कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 06:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 May 2024 06:33 PM IST
सार

13 मई का है,जहां नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में मृतिका कामिन बाई निषाद के सिर में पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Murder of woman revealed she was murdered for pulling the ridge of field in Bemetra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में महिला की हत्या मामले में आज रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खेत के मेड़ को खींचने की बात को लेकर आरोपी ने महिला की हत्या की थी। मामला 13 मई का है,जहां नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में मृतिका कामिन बाई निषाद के सिर में पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। थाना प्रभारी भुनेश्वर यादव ने बताया कि घटना के बाद कई लोगों से पूछताछ की गई। रामसागर साहू के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहें ट्रैक्टर चालक राकेश साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 30 निवासी ग्राम बरबसपुर का आचरण संदिग्ध लगा। 

विज्ञापन

 

हर बार अलग-अलग तथ्य के बारे में बताकर गुमराह करने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि 13 मई की सुबह वह रामसागर साहू के खेत की जुताई करने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा था। जुताई के दौरान कुलबुल साहू भी उपस्थित था। उसी दौरान मृतिका कामिन बाई निषाद प्लास्टिक का धमेला लेकर अपने लड़के के खेत में उगे धान फसल को देखने आई थी। जुताई के दौरान कामिन बाई निषाद ने अपने लड़के तोरन निषाद के खेत के मेड़ को खींचने की बात को लेकर कुलबुल साहू से विरोध किया, इससे कुलबुल साहू आग बबूला होकर पास में रखे पत्थर से कामिन बाई के सिर में मार दिया। कामिन बाई जमीन में गिर गई। उसके बाद कुलबुल साहू ने कामिन बाई के सिर में कई बार वार कर हत्या कर दिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी को 50 हजार रुपए का दिया ऑफर 

इस वारदात के बाद प्रत्यक्षदर्शी ट्रैक्टर चालक राकेश साहू को मुख्य आरोपी कुलबुल साहू ने घटना करने के बाद किसी को जानकारी नहीं देने की बात कही। इसके एवज में 50 हजार रुपए देने की बात कही। रुपए के लालच में राकेश साहू ने किसी को नही बताया। राकेश साहू के मेमोरंडम के आधार पर घटना समय को कुलबुल साहू द्वारा कामिन बाई निषाद के सिर में पत्थर से प्रहार करते देखा। घटना के बाद कुलबुल साहू ने राकेश साहू को घटना नही बताने के संबंध में 50 हजार रुपए देने का प्रलोभन दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कुलबुल साहू पिता स्व.मनबोध साहू उम्र 65 व राकेश साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 30 दोनों निवासी ग्राम बरबसपुर को धारा 201, 302, 34 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed