फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Negligence in election work collector suspends six teachers issues notice to five in Bemetara

Bemetara: चुनाव कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने छह शिक्षकों को किया सस्पेंड, पांच को थमाया नोटिस

Sun, 02 Feb 2025 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Feb 2025 07:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में निकाय चुनाव के तहत मतदान दलों का प्रशिक्षण आज रविवार को आयोजित की गई थी। इसका निरीक्षण कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा द्वारा किया गया।

विज्ञापन
Negligence in election work collector suspends six teachers issues notice to five in Bemetara
छह शिक्षक सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में निकाय चुनाव के तहत मतदान दलों का प्रशिक्षण आज रविवार को आयोजित की गई थी। इसका निरीक्षण कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए व कुछ के द्वारा निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरती गई। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इसे संज्ञान में लेते हुए उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कलेक्टर ने 6 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें विकास कुमार वर्मा (सहायक शिक्षक, स्वामी आत्मानंद स्कूल, ठेलका), निर्मल ठाकुर (व्याख्याता, हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरतरा), कमलेश कुमार वर्मा (हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरतरा), नागेश्वर चौहान (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला, केशतरा), मनोज कश्यप (शिक्षक एलबी, शासकीय माध्यमिक शाला, घिवरी) और चैन सिंह ठाकुर (शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला, कोंगियाकला) शामिल हैं। 

विज्ञापन


निलंबन अवधि के दौरान इन सभी कर्मचारियों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इसी प्रकार प्रशिक्षण मे शिक्षक एलबी गेंदराम डेहरे ग्राम जोगीपुर व चन्द्रिका प्रसाद शिक्षक एलबी ग्राम खैरझिटी द्वारा निर्वाचन ड्यूटी करने में असमर्थता व्यक्त की गई। इस पर कलेक्टर ने गेंदराम डेहरे को कारण बताओ सूचना जारी की है। 
विज्ञापन


कलेक्टर द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन है। कलेक्टर ने उन्हें निर्देशित किया है कि 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव शासन को भेजने की चेतावनी दी है। इसके अलावा निर्वाचन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले सुनील राजपूत (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला मौहाभाटा), नवीन दास गोस्वामी (हेड मास्टर, शासकीय प्राथमिक शाला नवागांवखुर्द) और होरिलाल घृतलहरे (हेड मास्टर, शासकीय प्राथमिक शाला मुढ़िया) को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed