फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Paddy procurement stopped now there is delay in lifting collector reprimanded show cause notice to rice miller

Bemetara: धान खरीदी बंद अब उठाव में हो रही देरी, कलेक्टर ने लगाई फटकार, राइस मिलर्स को शो-कॉज नोटिस

Tue, 04 Feb 2025 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Feb 2025 08:05 PM IST
सार

प्रदेश के कृषि प्रधान जिले बेमेतरा में 31 जनवरी से धान खरीदी बंद हो गई है। यहां के एक लाख से अधिक किसान ने समितियों ने अपना धान बेचा है। धान बेचने के बाद अब इन समितियों के उठाव का संकट शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Paddy procurement stopped now there is delay in lifting collector reprimanded show cause notice to rice miller
कलेक्टर ने लगाई फटकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कृषि प्रधान जिले बेमेतरा में 31 जनवरी से धान खरीदी बंद हो गई है। यहां के एक लाख से अधिक किसान ने समितियों ने अपना धान बेचा है। धान बेचने के बाद अब इन समितियों के उठाव का संकट शुरू हो गया है। इसे लेकर आज मंगलवार को कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कस्टम मिलिंग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने धान के उठाव की धीमी गति पर गंभीर चिंता व्यक्त की व राइस मिलर्स को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए। 

विज्ञापन


कलेक्टर ने विशेष रूप से टॉप 5 राइस मिलर्स, जिनके कार्य की गति अत्यंत धीमी पाई गई। उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए। कस्टम मिलिंग प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर देते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खाद्य विभाग को भी कड़ी चेतावनी दी कि यदि विभागीय कार्य में गति व गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि किसानों को जल्द से जल्द समर्थन मूल्य का लाभ मिले व धान मिलिंग कार्य समय पर पूरा हो। इसमें किसी भी प्रकार की देरी से किसान व प्रशासन दोनों को कठिनाई होती है। इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों व मिलर्स को निर्देश दिया कि अगले कुछ दिनों में धान उठाव व कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जा सके। अधिकारियों को भी यह निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से मिलर्स के कार्य की निगरानी करें। किसी भी तरह की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed