फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Police arrested 17 gamblers in Bemetra

बेमेतरा में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने 17 जुआरियों को किया गिरफ्तार, नगदी सहित मोबाइल और बाइक जब्त

Sun, 11 Jan 2026 09:46 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 11 Jan 2026 09:46 PM IST
सार

बेमेतरा पुलिस और साइबर सेल ने परपोडी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदरचुआ में नहर किनारे चल रहे जुआ पर रेड की। इस दौरान 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर 1.26 लाख रुपये नगद, 16 मोबाइल और 8 बाइक जब्त की गईं, कुल कीमत लगभग 5.9 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Police arrested 17 gamblers in Bemetra
पकड़े गए जुआरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा पुलिस ने जुआ के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नहर किनारे चल रहे जुआ फंड में रेड कार्रवाई कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.26 लाख रुपये नगद जब्त किया है। इसके अलावा आठ बाइक, 16 मोबाइल को भी जब्त किया है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी हरीश कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई बेमेतरा साइबर सेल औऱ थाना परपोडी पुलिस ने किया है। पुलिस टीम ने परपोडी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदरचुआ में नहर नाली खार धरसा रोड पर यह कार्रवाई किया है। इस कार्रवाई में 17 जुआरियों से नगद रकम एक लाख 26 हजार रुपये, 16 नग मोबाइल कीमत करीबन 64 हजार रुपये, आठ बाइक कीमत करीब चार लाख रुपये, कुल कीमत 5,90,900 है। 
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान कई आरोपी फरार हो गए हैं। जिन आरोपी को पकड़ा गया है वे बेमेतरा, दुर्ग, केसीजी (खैरागढ़) जिले रहने वाले हैं। दूसरे जिले से भी लोग यहां जुआ खेलने के लिए पहुंचे थे। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed