{"_id":"6810fd9500743752b3018f16","slug":"police-revealed-murder-in-bemetara-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, साथी ने नशे में गाली देने पर युवक की हत्या की, हत्या को बताया था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, साथी ने नशे में गाली देने पर युवक की हत्या की, हत्या को बताया था हादसा
Tue, 29 Apr 2025 09:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Apr 2025 09:56 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी कुलेश्वर उर्फ दादू राय पिता संतलाल राय उम्र 22 साल निवासी ग्राम चिखला थाना साजा जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा किया है। आरोपी ने हत्या कर वारदात को हादसे का रूप देने का प्रयास किया था। गाली देने पर आरोपी ने पत्थर से सिर के पीछे वारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मामला साजा थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी साजा एसआई राकेश साहू ने बताया कि 28 अप्रैल को धर्मिन मारकण्डे पति राजू मारकण्डे (27 साल) निवासी ढारा थाना, जिला बेमेतरा ने मर्ग दर्ज कराया। जिसमें बताया कि तीन-चार दिन पहले यह अपने पति राजू मारकण्डे के साथ रिश्तेदारी में अपने मायका ग्राम चिखला आई थी। 27 अप्रैल को पति राजू मारकण्डे शाम करीबन पांच बजे ग्राम चिखला से अपनी बाइक से साथी कुलेश्वर के साथ ग्राम खपरी अपनी बहन के घर जाने की बात कही। दूसरे दिन 28 अप्रैल को पति राजू मारकण्डे की कोदवा रोड पर हादसे में मौत होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हत्या की जानकारी सामने आई। तब पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान मृतक राजू मारकण्डे के साथ में रहने वाले कुलेश्वर उर्फ दादू राय से आज 29 अप्रैल को घटना के संबंध में पूछताछ की गई। तब पता चला कि मृतक राजू मारकण्डे के साथ शराब पी। शराब पीकर राजू मारकण्डे गाली-गलौज करने लगा, मना करने पर नहीं माना। तब उसने राजू को रोड पर पटका और वहीं पड़े पत्थर से उसके सिर के पीछे वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कुलेश्वर उर्फ दादू राय पिता संतलाल राय उम्र 22 साल निवासी ग्राम चिखला थाना साजा जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन