फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Rain in Bemetara Body of a woman found floating in flood water in Dotu Nala

बेमेतरा में बारिश : डोटू नाला में बाढ़ के पानी में बहकर आया महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Aug 2024 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Aug 2024 02:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीते तीन दिन से बारिश हो रहीं है। आज शनिवार को डोटू नाला एक महिला का शव मिला है। यह बाढ़ के पानी में बहकर आई है। आज सुबह शव को बाढ़ के पानी से निकाला गया।

विज्ञापन
Rain in Bemetara Body of a woman found floating in flood water in Dotu Nala
बाढ़ के पानी में बहकर आया महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीते तीन दिन से बारिश हो रहीं है। आज शनिवार को डोटू नाला एक महिला का शव मिला है। यह बाढ़ के पानी में बहकर आई है। आज सुबह शव को बाढ़ के पानी से निकाला गया। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। यह शव साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बगलेड़ी-चुहका में मिली है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शव को सुबह ग्रामीणों ने देखा, इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। नाला में लगातार पानी बढ़ रहा था। इस कारण यहां गोताखोत भी नहीं उतर रहे थे। ऐसे में दुर्ग के एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद आज सुबह शव को बाहर निकाला गया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने डोटू नाला के आसपास बसे गांव में शव के संबंध में जानकारी भेजी है। मामले में मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है। बता दे कि बेमेतरा जिले में इस मानसून एक जून से 2 अगस्त तक 372 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा बारिश दाढ़ी तहसील क्षेत्र में  486.2 मिमी, साजा तहसील क्षेत्र में 486 मिमी, देवकर तहसील क्षेत्र में 436 मिमी, बेमेतरा तहसील क्षेत्र में 392.3 मिमी, बेरला तहसील क्षेत्र में 366.6 मिमी, नांदघाट तहसील क्षेत्र में 309.8 मिमी, थानखम्हरिया तहसील क्षेत्र में 321.5 मिमी, भिंभौरी तहसील क्षेत्र में 280.8 मिमी व सबसे कम बारिश नवागढ़ तहसील क्षेत्र में 268.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed