फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Revelation of shooting in Bemetara in a false story of robbery

बेमेतरा में गोलीकांड का खुलासा : लूट की झूठी कहानी बताकर पुलिस को ही कर रहे थें गुमराह, आरोपी दबोचे

Wed, 05 Jun 2024 09:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 09:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में गोलीकांड को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक में आकर लूट का प्रयास कर कट्टे से पैर में गोली मारकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Revelation of shooting in Bemetara in a false story of robbery
बेमेतरा गोलीकांड में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में तीन मई सोमवार को हुए गोलीकांड का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट की झूठी घटना बताकर आरोपी ही पुलिस को गुमराह कर रहे थे। बेमेतरा एसडीओपी मनोज तिर्की ने बताया कि सबसे पहले घायल व्यक्ति चौधरी तस्लीम से पूछताछ की गई।

विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक में आकर लूट का प्रयास कर कट्टे से पैर में गोली मारकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान शक की सुई खुद घायल चौधरी तस्लीम में ऊपर गई।
विज्ञापन


सख्त पूछताछ पर चौधरी तस्लीम ने बताया कि बेमेतरा में स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर दिनेश शर्मा द्वारा बिना लाइसेंसी देशी पिस्टल व राउंड खरीदने के लिए 70 हजार रुपए दिए व रायपुर से मंगवाया। देशी पिस्टल व राउंड मिलने पर वे तीन पेड़िया बाईपास बेमेतरा के सुनसान जगह में टेस्ट फायर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान खुद चौधरी तस्लीम के बाये पैर में गोली लग गई। तब झूठी कहानी की योजना बनाकर सभी ने मिनकर चौधरी तस्लीम को जिला अस्पताल बेमेतरा में भर्ती कराया। फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अजय कुमार कश्यप पिता सतेन्दर कश्यप उम्र 21 निवासी ग्राम बड़ौत थाना बड़ौत जिला बागपत (यूपी) वर्तमान निवास गन्ना बाड़ी उपजेल बेमेतरा के सामने।


दिनेश शर्मा पिता संतराम शर्मा उम्र 41 निवासी वार्ड नंबर 16 मुक्तीधाम के सामने नयापारा बेमेतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। घायल आरोपी तस्लीम चौधरी का विशेष सुरक्षा में जिला अस्पताल बेमेतरा में उपचार जारी है। अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रवाना कर दी है। आरोपी के पास से नगद रकम 70 हजार रुपए, दो नग देशी पिस्टल, 6 नग राउंड, कार क्रमांक CG-04-PD-7431, बाइक क्रमांक UP-19-S-1582 को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed