{"_id":"650d47112a197e742a018408","slug":"road-accident-in-bemetara-massive-collision-between-highway-truck-and-tractor-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: हाइवा ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत और 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: हाइवा ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत और 11 घायल
Fri, 22 Sep 2023 01:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:20 PM IST
सार
साजा थाना प्रभारी टीआई मुकेश यादव ने बताया कि साजा थाना क्षेत्र के कुछ गांव के लोग आसपास के गांव के खेत में मजदूरी का काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह ये लोग ट्रैक्टर में बैठकर खेत में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें से 6 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए दुर्ग रेफर किया जा गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की है।
विज्ञापन
यह सड़क हादसा साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर व बीजा के बीच हुआ है। साजा थाना प्रभारी टीआई मुकेश यादव ने बताया कि साजा थाना क्षेत्र के कुछ गांव के लोग आसपास के गांव के खेत में मजदूरी का काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह ये लोग ट्रैक्टर में बैठकर खेत में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे ओर से आ रहे हाइवा ट्रक और ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, अन्य घायलों को साजा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर लोगों को दुर्ग रेफर किया गया है। वर्तमान में घटना के संबंध में जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन