{"_id":"695bc3348d8097597d0a343c","slug":"road-accidents-decreased-in-2025-compared-to-2024-as-result-of-awareness-campaign-in-bemetara-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG News: बेमेतरा में सड़क हादसों में आई कमी, साल 2025 में 214 लोगों की मौत, पढ़ें 2024 की भी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बेमेतरा में सड़क हादसों में आई कमी, साल 2025 में 214 लोगों की मौत, पढ़ें 2024 की भी रिपोर्ट
Mon, 05 Jan 2026 07:28 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 05 Jan 2026 07:28 PM IST
सार
बेमेतरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और घायलों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
बेमेतरा में सड़क हादसों में आई कमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटना के दौरान मौत और घायलों की संख्या में आई कमी है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय बेमेतरा से मिली जानकारी अनुसार, वर्ष 2024 में 239 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई। इसमें 404 लोग घायल भी हुए। इसी प्रकार वर्ष 2025 में 214 लोगों की मौत और 376 घायल हुए है।
विज्ञापन
बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हमर पुलिस हमर बजार व हमर पुलिस हमर गांव अभियान के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है कि वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में मौत और घायलों की संख्या में कमी आई है। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।