{"_id":"66862b7c15b9c021f6012432","slug":"security-guard-of-government-liquor-shop-committed-theft-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetra: सरकारी शराब की दुकान के सुरक्षा गार्ड ने की चोरी, दुकान से नौ लाख से ज्यादा रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetra: सरकारी शराब की दुकान के सुरक्षा गार्ड ने की चोरी, दुकान से नौ लाख से ज्यादा रुपये उड़ाए
Thu, 04 Jul 2024 10:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:28 AM IST
सार
बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत देवकर स्थित सरकारी शराब दुकान में एक जुलाई की रात को अज्ञात चोर ने 9 लाख से ज्यादा रुपये की चोरी की। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत देवकर स्थित सरकारी शराब दुकान में एक जुलाई की रात को अज्ञात चोर ने 9 लाख से ज्यादा रुपये की चोरी की। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर दी गई है।
विज्ञापन
बेरला एसडीओपी तेजराम पटेल ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे पिता पुनऊ राम लहरे उम्र 36 साल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना की रात करीब 2:18 के बाद चोरी को अंजाम दिया है। इससे पहले आरोपी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के केबल को काट दिया था। ताकि, चोरी के संबंध में पता न चल सके। आरोपी को पहले से पता था कि लॉकर में प्रतिदिन की बिक्री रकम को रखा जाता है।
विज्ञापन
पुलिस को शुरू से शराब दुकान के कर्मचारियों के ऊपर भी शक था। यहीं कारण है कि लगातार कर्मचारियों के ऊपर नजर रखी जा रहीं थी व पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे ने वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन