फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda said Government Maha Kumbh is going on till now in Bemetara

Bemetara: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अभी तक चला सरकारी महाकुंभ, माघ महीने में होता है असली कुंभ

Thu, 27 Feb 2025 01:26 PM IST
Digvijay Singh एजेंसी
एजेंसी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Feb 2025 01:26 PM IST
सार

महाकुंभ 2025 पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अभी तक जो महाकुंभ चला वह सरकारी महाकुंभ था।

विज्ञापन
Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda said Government Maha Kumbh is going on till now in Bemetara
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में महाकुंभ 2025 पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अभी तक जो महाकुंभ चला वह सरकारी महाकुंभ था। असली कुंभ तो माघ महीने में होता है। आगे उन्होंने कहा कि माघ महीने की पूर्णिमा को ही इसका समापन हुआ था। माघ महीने की पूर्णिमा के दिन ही सभी कल्पवासी वहां से चले गए थे। तभी कुंभ का समापन हुआ था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 45 दिवसीय महाकुंभ 2025 का समापन हो चुका है, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि महाकुंभ 2025 के दौरान 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई। 


13 जनवरी से 26 फरवरी तक चला महाकुंभ 
पौष पूर्णिमा पर पहले अमृत स्नान के साथ महाकुंभ मेले की शुरुआत हुई थी और 26 फरवरी को महाकुंभ का आधिकारिक समापन हो गया। इसके अलावा मकर संक्रांति (14 जनवरी), मौनी अमावस्या (29 जनवरी), बसंत पंचमी (3 फरवरी), और माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed