फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Some were coming to school after drinking alcohol some were absent for a long time in Bemetara

Bemetara: कोई शराब पीकर स्कूल आ रहा था तो कोई लंबे समय से था गैरहाजिर, तीन शिक्षक सस्पेंड

Fri, 28 Feb 2025 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Feb 2025 07:41 PM IST
सार

आज शुक्रवार को बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने तीन शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है। इसमें एक शिक्षक तो शराब के नशे में स्कूल आता था। दूसरा शिक्षक लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा था।

विज्ञापन
Some were coming to school after drinking alcohol some were absent for a long time in Bemetara
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शुक्रवार को बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने तीन शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है। इसमें एक शिक्षक तो शराब के नशे में स्कूल आता था। दूसरा शिक्षक लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा था। मिली जानकारी अनुसार साजा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम संबलपुर के प्रधान पाठक रोशन सिंह राजपूत को उनके कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड किया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) साजा द्वारा 22 जनवरी 2025 को किए गए निरीक्षण के दौरान श्री राजपूत बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे। 

विज्ञापन


ग्रामीणों, रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व शिक्षकों द्वारा दिए गए पंचनामा के अनुसार राजपूत नियमित रूप से स्कूल नहीं आते थे। बच्चों को अध्यापन कार्य नहीं कराते थे। इसके अलावा उन पर स्कूल में शराब का सेवन कर आने का भी आरोप लगाया गया है। इसी प्रकार नवागढ़ ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम तारेगांव के सहायक शिक्षक (एलबी) चन्द्रभूषण ठाकुर को शालेय कार्य से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण सस्पेंड किया गया है। प्रधान पाठक द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार श्री ठाकुर 20 अगस्त 2024 से नियमित रूप से शाला में उपस्थित नहीं हो रहे थे। 6 जनवरी 2025 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। शाला प्रबंधन व विकास समिति, पालकों ने इस शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी सहायक विकासखंड अधिकारी, नवागढ़ (एबीईओ) डीपी कोईरी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में पाया गया कि श्री ठाकुर ने अगस्त 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक विभिन्न माह में कई दिन से स्कूल में अनुपस्थित रहें, जिससे स्कूल में अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, बेरला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम सिरसा में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) सुरेन्द्र कुमार बारले को भी कार्य में लापरवाही व शाला से अनाधिकृत अनुपस्थिति के कारण सस्पेंड किया गया है। बीईओ बेरला द्वारा जारी जांच रिपोर्ट में पाया गया है कि श्री बारले 11, 18,19 नवंबर 2024 व 9, 16, 17, 19 दिसंबर 2024 को बिना किसी सूचना या आवेदन के शाला में अनुपस्थित रहे। संकुल समन्वयक द्वारा 27 जनवरी 2025 व  3 फरवरी 2025 को शाला निरीक्षण के दौरान भी वे शाला से अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण 13 फरवरी को जारी किया गया था। लेकिन, उन्होंने जवाब प्रस्तुत नहीं किया। सस्पेंड हुए शिक्षकों को उनके क्षेत्र के बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed