फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   state level Guru Ghasi Das folk art festival will be held in Nawagarh CM Sai will participate and a minister h

बेमेतरा: नवागढ़ में होगा राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव, सीएम साय होंगे शामिल, मंत्री ने की बैठक

Fri, 19 Dec 2025 07:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Dec 2025 07:19 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के नवागढ़ में 26 से 28 दिसंबर तक राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का आयोजन होगा। इस महोत्सव में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
state level Guru Ghasi Das folk art festival will be held in Nawagarh CM Sai will participate and a minister h
मंत्री ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के नवागढ़ में 26 से 28 दिसंबर तक राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का आयोजन होगा। इस महोत्सव में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर आज शुक्रवार को स्थानीय नवागढ़ विधायक व खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित व गरिमामय ढंग से संपन्न कराने संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिए। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव राज्य स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें जिले समेत प्रदेशभर से पंथी नृत्य दल, सामाजिक बंधु व बड़ी संख्या में सतनाम पंथ के अनुयायी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


ऐसे में आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था उच्च गुणवत्ता व समुचित समन्वय के साथ सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता व प्राथमिकता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता व्यवस्था, दर्शकों के लिए बैठक व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, सुव्यवस्थित पार्किंग, मुख्य मंच एवं अन्य मंचों की तैयारी, कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा, बेरीकेटिंग तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मंत्री दयाल दास बघेल ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है, जिसे सफल और यादगार बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed