फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Strange results in civic elections neither Congress nor BJP people supported Dukhhi Atma Party in Bemetara

Bemetara: निकाय चुनाव में अजब-गजब नतीजे, कांग्रेस न भाजपा, लोगों ने दुखी आत्मा पार्टी का दिया साथ

Sat, 15 Feb 2025 05:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 05:44 PM IST
सार

इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा के साथ-साथ दुखी आत्मा पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में दुखी आत्मा पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सिहोर ने कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी को हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए है।

विज्ञापन
Strange results in civic elections neither Congress nor BJP people supported Dukhhi Atma Party in Bemetara
दुखी आत्मा पार्टी के सुरेश सिहोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आज जारी हो गए है। इस चुनाव में बेमेतरा जिले में अजब-गजब हुआ है। दरअसल, चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत देवकर में स्थानीय स्तर पर अपनी खुद की पार्टी बनाई थी,जिसका नाम दुखी आत्मा पार्टी  (DAP) रखा। ये बागी बनकर चुनाव लड़ रहे थे। आज शनिवार को इसी पार्टी के पैनल के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा के साथ-साथ दुखी आत्मा पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में दुखी आत्मा पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सिहोर ने कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी को हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए है। सुरेश सिहोर को 1971, भाजपा से अजय अग्रवाल को 1595 व कांग्रेस से बिहारी साहू को 639 वोट प्राप्त हुए। इतना ही नहीं इसी पार्टी के पैनल के एक पार्षद प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है। इस नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड है, जिसमें से 8 में भाजपा, 6 में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ज्यादातर निकाय में भाजपा ने जीत दर्ज की
बेमेतरा जिले में कुल 10 नगरीय निकाय है, जिसमें एक नगर पालिका व 9 नगर पंचायत है। सभी नगर पंचायत में 15-15 वार्ड व नगर पालिका बेमेतरा में 21 वार्ड है। ज्यादा निकाय क्षेत्र में भाजपा ने जीत दर्ज की है। बेमेतरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से विजय सिन्हा, पार्षद पद अंतर्गत 13 वार्ड में भाजपा, 7 में कांग्रेस व एक में निर्दलीय जीते है। नगर पंचायत नवागढ़ में अध्यक्ष पद के लिए सिद्धांत चौहान (निर्दलीय) व पार्षद पद के लिए भाजपा के 12, निर्दलीय में 3 तीन प्रत्याशी चुनाव जीते है। नगर पंचायत दाढ़ी में अध्यक्ष भारती सूरज साहू ( भाजपा ) व पार्षद में भाजपा 7, कांग्रेस 6, निर्दलीय दो प्र्रत्याशी जीते है। नगर पंचायत बेरला में अध्यक्ष विशाल राज देशलहरा ( भाजपा ), पार्षद में कांग्रेस के 2, भाजपा के 11, निर्दलीय 2 जीते है। नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश साहू ( कांग्रेस ), पार्षद में भाजपा से 5, कांग्रेस से 5 व निर्दलीय के रूप में 5 प्रत्याशी  चुनाव जीते है। नगर पंचायत भिंभौरी में अध्यक्ष संदीप परगनिहा ( भाजपा ), पार्षद में भाजपा से 7, कांग्रेस के 5 व निर्दलीय 3प्रत्याशी चुनाव जीते है। नगर पंचायत थानखम्हारिया में अध्यक्ष अनिता चंदन अग्रवाल ( भाजपा ), पार्षद में कांग्रेस से 5, भाजपा से 9 व निर्दलीय से एक प्रत्याशी चुनाव जीते है। नगर पंचायत साजा से अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ( भाजपा ), पार्षद में कांग्रेस से 6, भाजपा से 9 प्रत्याशी चुनाव जीते है। नगर पंचायत परपोड़ी से अध्यक्ष डेशुराम साहू ( भाजपा ) व पार्षद में कांग्रेस से 4, भाजपा से 10 व निर्दलीय से एक प्रत्याशी चुनाव जीते है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed