{"_id":"691837d2754e8abcd8017eb6","slug":"strike-ends-in-bemetara-paddy-procurement-begins-mla-inaugurates-announces-end-of-strike-to-sdm-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में हड़ताल खत्म, धान खरीदी शुरू: विधायक ने किया शुभारंभ, एसडीएम के पास हड़ताल खत्म करने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में हड़ताल खत्म, धान खरीदी शुरू: विधायक ने किया शुभारंभ, एसडीएम के पास हड़ताल खत्म करने की घोषणा
Sat, 15 Nov 2025 02:23 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:23 PM IST
सार
आज शनिवार से बेमेतरा जिले में धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। खरीदी से जुड़े कर्मचारी बीते 10 दिन से हड़ताल में थे, लेकिन इनकी हड़ताल खत्म हो गई है।
विज्ञापन
धान खरीदी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज शनिवार से बेमेतरा जिले में धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। खरीदी से जुड़े कर्मचारी बीते 10 दिन से हड़ताल में थे, लेकिन इनकी हड़ताल खत्म हो गई है। दरअसल, एक दिन पहले यानि शुक्रवार को सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बेमेतरा, जो सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ पंजीयन से संबद्ध ने शाम 7 बजे बेमेतरा एसडीएम कार्यालय आयोजित बैठक बाद अपनी हड़ताल समाप्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी।
विज्ञापन
संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी समिति प्रबंधक, प्रभारी समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सर्वसम्मति से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया कि हड़ताल को समाप्त किया जाता है। संघ ने स्पष्ट किया कि आज शनिवार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य प्रारंभ होगा। सभी कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। कर्मचारियों ने प्रशासन के समक्ष आश्वासन व्यक्त किया कि उपार्जन प्रक्रिया को सफल व सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में वे अपना पूरा सहयोग देंगे, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
हड़ताल समाप्त होने से जिले में धान उपार्जन व्यवस्था पुनः पटरी पर लौट आई है। इससे किसानों व प्रशासन को राहत मिली है। वहीं, हड़ताल खत्म होने के बाद बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने आज शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण बेमेतरा धान उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया है। इस मौके पर किसान व समिति के कर्मचारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन