फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Sumit Bazaar manager arrested molested a female salesman police sent the accused to jail in Bemetara

Bemetara: सुमित बाजार का मैनेजर गिरफ्तार, महिला सेल्समैन के साथ की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Sat, 01 Jun 2024 10:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Jun 2024 10:12 PM IST
सार

प्रदेश के जाने माने सुमित बाजार में काम करने वाली एक महिला सेल्समैन के साथ छेड़खानी और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला बेमेतरा सुमित बाजार के ब्रांच का है। पीड़िता इसी सुमित बाजार में काम करती है।

विज्ञापन
Sumit Bazaar manager arrested molested a female salesman police sent the accused to jail in Bemetara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के जाने माने सुमित बाजार में काम करने वाली एक महिला सेल्समैन के साथ छेड़खानी और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला बेमेतरा सुमित बाजार के ब्रांच का है। पीड़िता इसी सुमित बाजार में काम करती है। पीड़िता की शिकायत पर आज शनिवार को पुलिस ने सुमित बाजार के मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

 

सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि सुमित बाजार बेमेतरा में करीब चार साल से सेल्समैन का काम करती है। 31 मई की रात करीब 8.40 बजे काम कर घर जा रहीं थी कि उसी दौरान मैनेजर रवि अग्रवाल आया और काम नहीं किए जाने की बात को लेकर दुकान के कीचन में मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

आरोपी ने बुरी नियत से जबरदस्ती छेड़खानी की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रवि अग्रवाल ऊर्फ गोलू पिता बजरंग अग्रवाल उम्र 28 निवासी केसिंगा थाना केसिंगा जिला कालाहांडी (उड़ीसा) वर्तमान निवासी बेमेतरा के खिलाफ धारा 354, 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज किया। आज शनिवार को आरोपी रवि को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed