फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Tehsildar got the strong room in Navagarh of Bemetara embedded in wall now it will open directly on 15th Febr

Bemetara: बेमेतरा के नवागढ़ में स्ट्रांग रूम को तहसीलदार ने दीवार में चुनवाया, अब सीधे 15 फरवरी को खुलेगा

Wed, 12 Feb 2025 07:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Feb 2025 07:31 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मंगलवार को एक नगर पालिका व 9 नगर पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान हो गया है। मतदान बाद देर रात संबंधित क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में ईवीएम को जमा किया गया है।

विज्ञापन
Tehsildar got the strong room in Navagarh of Bemetara embedded in wall now it will open directly on 15th Febr
स्ट्रांग रूम को तहसीलदार ने दीवार में चुनवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मंगलवार को एक नगर पालिका व 9 नगर पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान हो गया है। मतदान बाद देर रात संबंधित क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में ईवीएम को जमा किया गया है। नगर पंचायत नवागढ़ में भी 15 पार्षद व एक नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। यहां भी स्ट्रांग रूम बनाया गया है। खासबात यह है कि यहां के बने स्ट्रांग रूम के मेन गेट को तहसीलदार (रिटर्निंग ऑफिसर) ने ईंटों से चुनवा दिया है। हालांकि, अंदर में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखने के बाद मुख्य गेट पर दीवार बनवा दी गई है।

विज्ञापन


इसके बाद ग्रिल से रूम को लॉक कर सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए है। इस दौरान नगर पंचायत का चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशी मौजूद थे। मतगणना 15 फरवरी को होगी। बेमेतरा जिले मे मतदान का कुल प्रतिशत 77.44रहा है। 58 हजार 163 मतदाता ने अपने मताधिकार का उपयोग किया,जिनमें 28 हजार 747 पुरुष व 29 हजार 416 महिला शामिल रहीं। निकायवार मतदान प्रतिशत अंतर्गत नगर पालिका बेमेतरा में 71.68, नगर पंचायत बेरला में 79.52, साजा में 75.61, थानखम्हरिया में 78.46, देवकर में 79.42, परपोड़ी में 86.95, नवागढ़ में 75.66, दाढ़ी में 83.25, भिंभौरी में 89.18 व सबसे अधिक नगर पंचायत कुसमी मे 90.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
विज्ञापन


2018 के विधानसभा में भी स्ट्रांग रूम को चुनवा दिया था
बेमेतरा जिले में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी ऐसे ही रोचक मामला सामने आया था। तब के कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रहें महादेव कावरे ने बेमेतरा स्थित स्ट्रांग रूम के मेन गेट को ईंटों से चुनवा दिया था, ताकि सुरक्षा बनी रहे। इसके अलावा सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया था। अब 7 साल बाद जिले में हो रहें निकाय चुनाव में फिर से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर यह रोचक पहल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed