फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Theft in government liquor shop thieves stole more than nine lakh cash in Bemetara

Bemetara: सरकारी शराब दुकान में चोरी, नौ लाख से ज्यादा कैश चोरों ने किया पार, पुलिस को कर्मचारियों पर शक

Mon, 01 Jul 2024 06:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 01 Jul 2024 06:15 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के एक सरकारी शराब दुकान में चोरी की वारदात हुई है। यह मामला साजा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत देवकर का है। 

विज्ञापन
Theft in government liquor shop thieves stole more than nine lakh cash in Bemetara
इसी शराब दुतान में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के एक सरकारी शराब दुकान में चोरी की वारदात हुई है। यह मामला साजा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत देवकर का है। जानकारी अनुसार देवकर के सरकारी शराब दुकान से 9 लाख 20 हजार 680 रुपए को अज्ञात चोर ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को चोरी किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह शराब दुकान में पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। पुलिस के अनुसार अज्ञात चोर ने ताला को खोलकर रुपए चोरी किया है। इसके अलावा दुकान में लगे सीसीटीवी केबल को काट दिया था। 

विज्ञापन


इस कारण सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सका है। पुलिस को यहां काम करने वाले प्लेसमेंट कर्मचारियों के ऊपर शक है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रहीं है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। 
विज्ञापन

 

वर्तमान में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में 2017-18 से खुद सरकार द्वारा इन शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। इसके संचालन को लेकर सरकार ने दुकानों में प्लेसमेंट कर्मचारी तैनात किए है। हालांकि, शराब की बिक्री व अन्य कामकाज सीधे आबकारी विभाग के कंट्रोल में रहते है। 2017-18 के पहले शराब दुकान को ठेका के माध्यम से संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed