फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Theft of 9 ATM cards by entering the bank fraud of Rs 70 thousand in Bemetra

Bemetra: बैंक के अंदर घुसकर 9 एटीएम कार्ड की चोरी, 70 हजार की ठगी, तीन मामलों में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Wed, 24 Apr 2024 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 Apr 2024 07:49 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के बेरला थाना में ठगी व चोरी के अलग-अलग मामले सामने आए है। इसमें चोरी के एक व ठगी के दो मामले है। पहला मामला बैंक के अंदर घुसकर एटीएम कार्ड की चोरी, दूसरा मामला फर्जी तरीके से एटीएम कार्ड से 39 हजार रुपए निकाले गए व तीसरा मामला वाट्सअप एप को हैक कर 70 हजार रुपए की ठगी का है।

विज्ञापन
Theft of 9 ATM cards by entering the bank fraud of Rs 70 thousand in Bemetra
तीन मामलों में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के बेरला थाना में ठगी व चोरी के अलग-अलग मामले सामने आए है। इसमें चोरी के एक व ठगी के दो मामले है। पहला मामला बैंक के अंदर घुसकर एटीएम कार्ड की चोरी, दूसरा मामला फर्जी तरीके से एटीएम कार्ड से 39 हजार रुपए निकाले गए व तीसरा मामला वाट्सअप एप को हैक कर 70 हजार रुपए की ठगी का है। इन तीनों मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

थाना से मिली जानकारी अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बेरला में 12 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच बैंक के खिड़की को तोड़कर अंदर से 9 नग ATM को अज्ञात चोर द्वारा चोरी किया गया है। इस मामले में बैंक के अधिकारी कमल नारायण शर्मा के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

इसी प्रकार दूसरे मामले में एक महिला के खाते से रुपए निकाल लिए गए। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बेरला की ग्राहक श्वेता मानस के खाते से 21 अप्रैल को फर्जी तरीके से ATM कार्ड के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 20हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़िता की बहन के खाते से भी फर्जी ATM कार्ड के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 19 हजार रुपए निकाले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौर करने की बात है कि इन दोनों महिलाओं को बैंक की ओर से ATM कार्ड प्राप्त नही हुआ है। पीड़िता श्वेता मानस के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया है। तीसरे प्रकरण में पीड़िता रश्मि सुराना पति भावेश सुराना उम्र 25 निवासी वार्ड 12 बेरला के वाट्सअप एप को हैक कर 70 हजार रुपए की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 व आईटी एक्ट 66 (घ) के तहत मामला दर्ज किया है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed